What is Life All About

What Is Life In Hindi 
What Is The Meaning Of Life In Hindi



जीवन एक बहते हुए जल के समान है जो निरंतर गतिमय अवस्था में है तथा यह आप पर निर्भर है कि आपको इसे किस दिशा में ले जाना है?
जीवन की दिशा का निर्धारण हमारे विचारों और संगति से होता है 

सर्वप्रथम बात करते है विचारों की, हमारा बाह्य जगत हमारे विचारों का ही प्रतिदर्पण है


विचार सकारात्मक भी हो सकते है और नकारात्मक भी अगर हम अपने जीवन में सकारात्मक विचारों का रोपण करते है तो हमारा जीवन सकर्मकता की छाया से हमेशा तृप्त रहेगा व मनुष्य जीवन से कभी भी हतोत्साहित नहीं होगा। जीवन मे चाहे जितनी बड़ी भी चुनौतियां आ जाए सकारात्मक विचारों का सहारा लेकर उस से आसानी से निकल सकते है।

संगति - जिसकी संगति जैसी होती है वैसे ही वो आचरण करने लगता है। तुलसीदास जी लिखते हैं-
गगन चढ़इ रज पवन प्रंसगा। कीचहिं मिलइ नीच जल संगा।।
          साधु असाधु सदन सुक सारीं। सुमिरहिं राम देहिं गनि गारीं।।  
अर्थात,
"जिस प्रकार हवा का साथ पाकर धूल आकाश की ओर उठने लगती है और कीचड़ का साथ (संगति) पाकर जल भी गंदा हो जाता है ठीक उसी प्रकार संत पुरुषों के घर का तोता भी राम-राम जपना सीख जाता हैं और दुष्ट पुरुषों के घर का तोता ठीक उसी के समान ही आचरण करने लगता है।"

अत: इस अनमोल जीवन को खुशनुमा और मधुरमय बनाने के लिए हमें अच्छे विचार व अच्छी संगति अपनानी चाहिए,क्योंकि इनका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। 

Comments

Post a Comment